लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी वारंट जारी

Lalu Prasad Yadav: मध्य प्रदेश की ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त के 26 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है।

Lalu Prasad Yadav RJD Bihar

Lalu Prasad Yadav: मध्य प्रदेश की ग्वालियर एमपी-एमएलए कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त के 26 साल पुराने मामले में उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है।

ये है पूरा मामला

अदालत में चल रहे इस मामले में सुनवाई के दौरान सामने आया था कि यूपी के कारोबारी राजकुमार शर्मा ने ग्वालियर की हथियार बनाने वाली तीन कंपनियों से धोखाधड़ी की है। अदालत को बताया गया कि राजकुमार ने साल 1995 से 1997 के बीच इन कंपनियों से हथियार और कारतूस खरीदे थे। जिसके बाद राजकुमार शर्मा ने ये हथियार और कारतूस बिहार में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों को बेचे थे।

अदालत ने किया था फरार घोषित

जानकारी के अनुसार यह मामला 26 साल से अदालत में लंबित है। इससे पहले अदालत ने लालू प्रसाद यादव को इस मामले में साल 1998 से फरार घोषित किया था। अदालत को बताया गया कि बिहार में अवैध रूप से हथियारों की यह खरीद-फरोख्त 23 अगस्त 1995 से 15 मई 1997 के बीच हुई है। इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत कुल 22 आरोपी बनाए गए हैं। आरोपियों में से दो की मौत हो चुकी है, छह के खिलाफ सुनवाई चल रही है। वहीं, लालू प्रसाद यादव समेत 14 आरोपी इस मामले में फरार घोषित किए गए हैं।

लालू यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

इससे पहले शुक्रवार सुबह आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर करते हुए केंद्र सरकार को झूठा बताया है। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “झूठ का अंबार- मोदी सरकार, झूठ का दरबार- मोदी सरकार, झूठ का भंडार- मोदी सरकार, झूठ का व्यापार- मोदी सरकार….।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ