Khesari Lal Yadav Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह से खेसारी लाल यादव सबक लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। खेसारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि अब बंगाल पर कभी गाना नहीं गाएंगे। यह वीडियो पटना में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। आइए, जानते हैं कि खेसारी लाल यादव ने ऐसा क्यों कहा…
क्या है वीडियो में?
पहले बात वीडियो की करते हैं… इस वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हुए नजर आते हैं कि हम कभी बंगाल पर गाना नहीं गाएंगे भाई… नहीं तो टिकट कब कैंसिल हो जाई पता नईखे। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। जिंदगी में होता है। मनोरंजन के लिए आदमी कुछ कर जाता है। वहां सिर्फ मनोरंजन होता है। यह अलग बात है कि इसे अन्यथा लिया जाता है।
पवन सिंह ने क्यों लौटाया आसनसोल का टिकट?
दरअसल, भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को बीजेपी ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। बताया जाता है कि उन्होंने बंगाल पर गीत गाए थे, जिससे वहां की महिलाएं पवन सिंह से काफी नाराज थीं। यही वजह है कि उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘शत्रुघ्न सिन्हा ही असली बिहारी बाबू हैं…’, पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव न लड़ने पर बोले ‘शॉटगन’
पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव न लड़ने पर क्या कहा?
पवन सिंह ने पहले तो टिकट मिलने पर अपनी खुशी का इजहार किया और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया, लेकिन उसके अगले ही दिन उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। हालांकि, उन्होंने चुनाव न लड़ने की कोई वजह नहीं बताई।
यह भी पढ़ें: क्या Pawan Singh ने Akshara Singh की वजह से चुनाव लड़ने से किया इंकार? प्यार और पत्नी के बीच फंसे भोजपुरी स्टार!
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines