Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Double Khidaki: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने अभिनय और गानों को लेकर पहचाने और पसंद किए जाते हैं। आए दिन खेसारी लाल के गाने रिलीज होते हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहते हैं। हाल में उनका एक ऐसा ही गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और वायरल हो रहा है। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, खेसारी का ये गाना एक महीने पुराना है, लेकिन इन दिनों ट्रेंड कर रहा है।
गाने में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस और मॉडल रानी (Rani) नजर आ रही हैं, जो गाने में अपनी बोल्डनेस से फैंस का दिल जीत रही हैं। इस गाने का नाम ‘डबल खिड़की’ (Bhojpuri Song Double Khidaki) है। इस गाने के वीडियो पर अब तक 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही गाने पर काफी संख्या में व्यूज और लाइक्स आ रहे हैं। इसके अलावा गाने के वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: Ankita Lokhande और Vicky Jain के बीच आ रही दरार! घर में हर दिन हो रही तकरार
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने ‘डबल खिड़की’ (Double Khidaki) के बारे में बात करें तो, इस गाने को खेसारी लाल और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक मोनू सिन्हा ने दिया है। गाना में खेसाली लाल और रानी के बीच के रोमांटिंक और बोल्ड केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने में दोनों का जोरदार डांस खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी खेसारी लाल के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है।
वहीं, अगर खेसारी लाल यादव के काम की बात करें तो, भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। खेसारी लाल के किरदारों को खूब पसंद किया जाता है। खेसारी लाल अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा उनके म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं। उनके कई गाने हर महीने में रिलीज होते हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Double Khidaki)
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।