Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में 45 साल की महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का खेत में क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
मामला खगड़िया के पसराहा गांव का है। यहां रहने वाली सुलेखा देवी की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि हमलावरों ने निर्मम तरीके से महिला की हत्या की है। वारदात में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है।
घटना उस समय घटी जब सुलेखा देवी अपने खेत में काम करने गयी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि इससे पहले सुलेखा देवी के पति और देवर की 25 अप्रैल 2014 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतका के पति और देवर के हत्या के आरोपी पिछले साल जमानत पर रिहा हुए थे। पुलिस ने कहा कि वारदात के पीछे का मकसद भूमि विवाद होने का संदेह है, हालांकि सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही है।
इस नृशंस हत्या के बाद पीड़ित के परिजनों के साथ स्थानीय निवासियों ने पसराहा थाने के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे घंटों जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इसके बाद जाम हटाया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।