Bihar: खेत में स्कूली छात्रा की नाक कटी मिली लाश, रेप का भी आरोप

Bihar News : बिहार के कटिहार में एक स्कूली छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Crime News
विज्ञापन

Bihar News (प्रिंस गुप्ता, कटिहार) : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। आरोपियों ने 14 साल की युवती की निर्मम हत्या कर खेत में लाश फेंक दी। पुलिस को खेत में नाक कटी लाश मिली है, जिससे पूरे इलाकों में सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवती के साथ रेप भी किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच तेज कर दी।

यह मामला कटिहार जिले के बरारी क्षेत्र का है। एक गांव के खेत में शनिवार को स्कूल यूनिफार्म में एक युवती की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले युवती का यौन शोषण किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा।

विज्ञापन

इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही पुलिस

बरारी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। इसे लेकर बरारी के विधायक विजय सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। बिहार में कानून का राज है। कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर निकल चुके हैं। उनकी यात्रा कटिहार समेत सीमांचल में आने वाली है। इसे लेकर पुलिस सभी जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है, लेकिन सीमांचल में अपराधियों के तांडव से राज्य की काननू व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ