गया के गांधी मैदान में टूटा जीतनराम मांझी का मंच, विधायक भी थे मौजूद
Edited By Rakesh Choudhary

Gaya News
Edited By Rakesh Choudhary

Gaya News
Gaya: गया के गांधी मैदान में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच का पिछला हिस्सा टूट गया। इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद थे। जहां पर मंच टूटा उसके ठीक आगे जीतनराम मांझी बैठे हुए थे। मंच पर नेताओं की भारी भीड़ थी।
गांधी मैदान में रविवार को सेकुलर गरीब संपर्क यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान अचानक मंच पर नेताओं की भारी भीड़ जुट गई। मंच पर टिकारी विधायक अनिल शर्मा भी बैठे थे। गनीमत रही कि मंच टूटने पर किसी को चोट नहीं पहुंची। मंच के टूटते ही वहां मौजूद भीड़ को खाली कराया गया।
हालांकि मंच पर मौजूद उद्घोषक लोगों से बार-बार अपील करते हुए सुनाई पड़े। वह बार-बार मंच खाली कराने का आग्रह कर रहे थे। मंच पर टेबल गिर गई। पानी की बोतलें और फूल मालाएं गिर गईं। मंच गिरने के बाद मौजूद भीड़ को हटाया गया। हालांकि रैली में मौजूद भीड़ को देखकर मांझी का मन गदगद हो गया।
बता दें कि बिहार में पिछले 15 दिनों से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से गरीब संपर्क यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा का समापन एक रैली के तहत किया जाना था। सभा में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: