सौरभ कुमार, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते को लेकर प्रशांत किशोर के बाद जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा के लिए जीतन राम मांझी का प्रेम एक बार फिर उमड़ा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अगर एक बार फिर एनडीए के साथ जाते हैं तो मुझे खुशी होगी।
बिहार में महागठबंधन के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में अभी सरकार चलाने में अभी जैसे बयानबाजी हो रही है यदि नीतीश कुमार को लगता है कि सरकार चलाने में उन्हें परेशानी हो रही है तो उनका रिश्ता बीजेपी के साथ बेहतर है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह फिर बीजेपी से हाथ मिलाते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए पाला बदलना चाहते हैं तो हम उनके साथ हमेशा खड़ा रहेंगे।
मांझी के बयान के बाद गरमाई बिहार की सियासत
जीतन राम मांझी के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई। कांग्रेस, आरजेडी , BJP और जदयू की ओर से प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह का कहना है जीतन राम मांझी का यह अपना बयान हो सकता है लेकिन अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा में स्टॉप का बिंदु लग चुका है, अब पुनः भारतीय जनता पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि बिहार के हित में और जेडीयू के हित में नीतीश कुमार ने पहले ही फैसला ले लिया है। हमारा दल महागठबंधन में शामिल हो गया है। महागठबंधन में 7 पार्टियां हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा है कि उन्होंने जीतन राम मांझी का बयान भी नहीं सुना। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, कांग्रेस पार्टी, वामदल यह अटूट गठबंधन है। बाकी एक दो जो अन्य सहयोगी हैं, वे हमारे साथ हैं। जब तक साथ रहेंगे, हम सम्मान करेंगे। उनका मन अगर डोल रहा है तो हम किसी को रोक नहीं सकते।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने साफ कहा है कि वह जीवन भर बीजेपी के साथ नहीं जाने वाले हैं इसलिए इस तरीके के बयानों का कोई मतलब नहीं है।
अभी पढ़ें – दिल्ली में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू, अमित शाह भी मौजूद
प्रशांत किशोर ने दिया था ये बयान
बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार अभी भी पिछले दरवाजे से भाजपा की मदद कर रहे हैंं। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार अभी भी भाजपा के संपर्क में हैं, चुनावी रणनीतिकार ने शनिवार को जद (यू) को चुनौती दी कि वह अपनी पार्टी के सांसद हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें।
प्रशांत किशोर के इस दावे के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वे (प्रशांत किशोर) इस तरह के बयान सिर्फ अपने प्रचार के लिए देते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस पर मैं क्या कहूं…वह (प्रशांत) बकवास करता रहता है। वह इस तरह के बयान सिर्फ अपनी पब्लिसिटी के लिए देते हैं। हर कोई जानता है कि वह किस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।”
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines