मध्य प्रदेश: साढ़े 4 लाख परिवारों को पीएम मोदी देंगे नए घर का तोहफा, ‘गृह प्रवेशम’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे
Edited By Pushpendra Sharma

पीएम नरेंद्र मोदी
Edited By Pushpendra Sharma

पीएम नरेंद्र मोदी
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को धनतेरस पर मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे।
पीएम मोदी इस मौके पर उपस्थित जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से करीब 29 लाख मकानों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में यह करीब 35 दिन में तीसरा कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इसके पहले 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन पहुंचे थे। इससे पहले अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की छोड़ने गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: