Bihar News : बिहार की जीविका दीदियों को मिली 8 गाडियां, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
Edited By Rakesh Choudhary

Vehicle for Jeevika Sister
Edited By Rakesh Choudhary

Vehicle for Jeevika Sister
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जीविका से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला उधमी योजना के तहत आठ गाड़ियां दी गई। जिसको जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन गाड़ियों का प्रयोग बैग कलस्टर से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को प्रतिदिन फैक्ट्री से आने और ले जाने में इस्तेमाल किया जाएगा। अब इन गाड़ियों के उपलब्ध हो जाने के बाद बैक कलस्टर में काम करने वाली जीविका दीदियों को आने जाने में सहूलियत होगी।
मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 39 जीविका समूह से जुड़ी दीदियों को दस लाख रुपये दिए गए हैं। जिसकी मदद से बैग बनाने की मशीन और सेटअप तैयार किया गया है। जहां पर करीब 900 से ज्यादा जीविका समूह से जुड़ी हुई महिलाएं बैग बनाने का काम कर रही हैं। इनके लिए ही नजदीकी गांव से बैक कलेक्टर आने जाने के लिए 25 वाहनों का प्रयोग किया जाना है। जिनमें 8 को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने रवाना किया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: