---विज्ञापन---

कभी बालाओं के साथ डांस, कभी अंडरगारमेंट में दिखे JDU MLA गोपाल मंडल; अब PM मोदी को बताया ‘राक्षस

जेडीयू विधायक Gopal Mandal ने PM Modi पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें राक्षस बताया। इससे पहले भी वे सुर्खियों में रहे हैं।

Who is JDU MLA Gopal Mandal in Hindi: जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देकर सियासी पारा गर्म कर दिया है। भागलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री को राक्षस बताया और कहा कि वे किसी को भी डकार सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने से काम नहीं चलेगा। उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए, तभी आइएनडीआइए गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत मिल सकती है।

---विज्ञापन---

‘क्या तुम लोग मेरे बाप हो’

इससे पहले, गोपाल मंडल छह अक्टूबर 2023 को भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिस्तौल लेकर घुस गए थे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जब मीडिया ने सवाल पूछा कि एक विधायक को क्या अस्पताल के अंदर इस तरह से पिस्तौल ले जाना शोभा देता है, विधायक ने कहा- क्या तुम लोग मेरे बाप हो।

---विज्ञापन---

कौन हैं गोपाल मंडल?

---विज्ञापन---

गोपाल मंडल का वास्तविक नाम नरेंद्र कुमार नीरज है। ये भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे 2005 से 2020 तक लगातार विधायक निर्वाचित हुए। मंडल को नीतीश कुमार का कट्टर समर्थक माना जाता है। वे पहली बार 2016 में विवादों में तब आए, जब एक वायरल वीडियो में उन्हें एक शादी समारोह में बार डांसरों के साथ डांस करते हुए देखा गया। इसके बाद, वे 2021 में तब सुर्खियों में आए, जब वे तेजस एक्सप्रेस के एक एसी कोच में अंडरगारमेंट पहने हुए चढ़ गए। इसका भी वीडियो काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: ‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में I.N.D.I.A बनाम BJP के बीच होगा पहला मुकाबला’, AAP बोली- हमसे जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा

---विज्ञापन---

विवादित जमीन पर कराया अवैध निर्माण

गोपाल मंडल यही नहीं रुके, वे 2023 में भी एक व्यक्ति की विवादित भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवादों में आए। आरोप था कि जमीन हड़पने के लिए मंडल के बेटे आशीष ने व्यक्ति के परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान आशीष ने फायरिंग भी की। बाद में, पुलिस की जांच में पता चला कि मंडल के इशारे पर ही विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो 7 बड़े नेता, जिन्होंने मिलिंद देवड़ा से पहले छोड़ी कांग्रेस; पार्टी से क्यों हो रहा युवाओं का मोह भंग?

First published on: Jan 16, 2024 09:32 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola