हाथों में रिवॉल्वर और स्टाइल फिल्मी, विधायक बोले- इधर से उधर हुआ तो सीधा ठोक देंगे

MLA Gopal Mandal

MLA Gopal Mandal

सौरभ कुमार, पटना

विज्ञापन

Bihar MLA Gopal Mandal Video Viral With Revolver: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह रिवॉल्वर है, जिसको हाथ में लेकर वे अस्पताल पहुंच गए। इसका वीडियो सामने आया है। अपनी पोती के साथ अस्पताल पहुंचे विधायक गोपाल मंडल का कहना था कि पहले उनके पीछे जो चोर-बदमाश लगे हुए थे, वे जान ले लेंगे। अब जब से सांसद बनने की तैयारी में हैं, राजनीतिज्ञ लोग पीछे पड़े हुए हैं कि यह जिंदा रहेगा तो सांसद बन जाएगा।

विज्ञापन

पोती के साथ सीटी स्कैन करवाने आए थे

विधायक ने कहा कि इसलिए हाथ में रिवॉल्वर रखते हैं। जरा भी इधर-उधर हुआ कि बिना देर किए ठोक देंगे। हमारे बिहार की आबादी अधिक है तो सांसद तो बनेंगे ही। हमारा यही स्टाइल है। हमारे लोग, हमारे वोटर, हमारे हुरमुठ अदा के दीवाने हैं। हम भी उनके लिए दिन-रात कभी भी, कहीं भी किसी से टकराने के लिए तैयार रहते हैं। जदयू विधायक गोपाल मंडल अस्पताल अपनी पोती का सीटी स्कैन करवाने के लिए गए थे। गाड़ी से उतरते ही उनके हाथों में रिवॉल्वर था।

विज्ञापन

विधायक का विवादों से रहा पुराना नाता

विधायक का मानना है कि मेरे इसी रॉबिनहुड स्टाइल के लोग दीवाने है और मैं हमेशा इसी स्टाइल ने रहता हूं। बता दें कि विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। हालांकि हर विवाद पर बड़ी ही साफगोई से अपनी बात भी रखते हैं। तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने और एक सहयात्री से विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ