JDU को लगा करारा झटका, पूर्व मंत्री से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति में हलचल मचाते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू में टिकट बेचे जा रहे हैं और नीतीश कुमार की अस्वस्थता का फायदा कुछ नेता उठा रहे हैं. जय कुमार सिंह का कहना है कि जानबूझकर नीतीश के करीबी नेताओं को पार्टी से दूर किया जा रहा है.

Nitish kumar
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जय कुमार सिंह ने पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया. जय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अस्वस्थ है. इसी का फायदा उनके साथ रहने वाले नेता उठा रहे हैं. ऐसे ऐसे लोगो को जानबूझकर पार्टी से दूर किया जा रहा है जो नीतीश कुमार के करीबी हो. चुनाव से पहले गहरी साजिश रची जा रही है. शाहाबाद में एनडीए धाराशाही हो जाएगा, एनडीए अब सवर्ण समुदाय से दूर हो रही है.

जय कुमार सिंह का राजनीतिक सफर बिहार की राजनीति में जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक के रूप में जाना जाता है. जय कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं और इस वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. 2005 में जदयू से जुड़कर उन्होंने सक्रिय राजनीति की शुरुआत की.

Advertisment

राजकुमार सिंह दिनारा विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक चुने गए. 2005, 2010 और 2015 इन चुनावों में वह लगातार विधानसभा पहुंचे।2020 में राजकुमार सिंह चुनाव हार गए. 2025 में जदयू ने उनकी टिकट काट दी उसके बाद नाराज होकर उन्होंने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया. नीतीश कुमार सरकार में वे कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे हैं, जिनमें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Tej Pratap Yadav ने हसनपुर को छोड़ महुआ क्यों चुना? CM को लेकर क्या बोले लालू के बागी लाल

बता दें कि NDA में सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है. BJP-JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, 29 सीटें चिराग पासवान को दी गई हैं और अन्य को 6 -6 सीटें. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए समझौता लंबे समय से रुका हुआ था. बताया जा रहा है कि भाजपा की क्षेत्रीय सहयोगी पार्टी 40-45 सीटों की मांग करते हुए कड़ा रुख अपना रही थी, भाजपा केवल 25 सीटें देने को तैयार थी. पार्टी नेताओं ने यह भी संकेत दे दिया था कि अगर बीजेपी के साथ नहीं बनी तो वे प्रशांत किशोर के साथ भी जा सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ