Tej Pratap Yadav ने हसनपुर को छोड़ महुआ क्यों चुना? CM को लेकर क्या बोले लालू के बागी लाल

why Tej Pratap Yadav returns to mahua: बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जन शक्ति जनता दल (जेजेडी) की पहली सूची में खुद महुआ सीट से लड़ने का ऐलान किया, जबकि पिछला चुनाव उन्होंने हसनपुर सीट से जीता था. तेज प्रताप यादव ने हसनपुर को छोड़कर महुआ सीट को क्यों चुना?

Bihar News, Bihar Crime, Patna News, Tej Pratap Yadav, News24, बिहार समाचार, बिहार क्राइम, पटना समाचार, तेज प्रताप यादव, न्यूज24

तेज प्रताप यादव।

विज्ञापन

why Tej Pratap Yadav returns to mahua: बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने जन शक्ति जनता दल (जेजेडी) के उम्मीदवार के रूप में महुआ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. तेज प्रताप यादव ने 2015 में अपना पहला चुनाव भी महुआ सीट से ही जीता था. 2020 में वह राजद की टिकट पर हसनपुर से चुनाव लड़े और जीते थे. इस साल राजद से निष्कासित किए जाने और अपनी अलग पार्टी बनाने के कारण तेजप्रताप ने महुआ वापस जाने का फैसला किया है. तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि महुआ वही सीट है, जहां 2015 में उन्होंने अपनी पहली जीत हासिल की थी, इस बार भी वहां के लोग उन्हें निराश नहीं करेंगे.

पूरे बिहार में पार्टी की पैठ बनाना लक्ष्य

हसनपुर छोड़कर महुआ में चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले तेजप्रताप यादव कहते हैं कि वह अपनी नवगठित जनशक्ति जनता दल (JJD) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, जिसका लक्ष्य 6 और 11 नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले पूरे बिहार में अपनी पैठ बनाना है. विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान करते हुए तेजप्रताप ने यह बात कही. तेज प्रताप 16 अक्टूबर को महुआ से अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

विज्ञापन

बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, जनता करेगी फैसला

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) पूरे बिहार में उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है. अगला मुख्यमंत्री कौन होगा के सवाल पर तेजप्रताप बोले कि यह फैसला जनता करेगी. अपने चुनाव प्रचार अभियान के बारे में बात करते हुए, तेज प्रताप ने कहा कि आधिकारिक तौर पर नामांकन दाखिल करने से पहले वह वृंदावन के अपने आध्यात्मिक गुरु से सलाह लेंगे. महुआ पर अपने फोकस पर ज़ोर देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि महुआ को पहले ही एक मेडिकल कॉलेज मिल चुका है. अब टार्गेट महुआ को एक पूर्ण ज़िला बनाने का है.

राजद से निकाले जाने पर बनाई थी पार्टी

मई 2025 में तेज प्रताप यादव को पिता लालू प्रसाद यादव ने राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. अनुष्का नाम की महिला मित्र के साथ फेसबुक पर तस्वीर वायरल होने के बाद तेजप्रताप पर “गैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार” के आरोप लगे थे. इसके जवाब में तेजप्रताप ने इस साल अगस्त में जेजेडी के गठन की घोषणा की और पार्टी को आधिकारिक तौर पर सितंबर 2025 में पंजीकृत किया गया. जेजेडी का चुनाव चिन्ह एक ब्लैकबोर्ड है, जो पार्टी के शिक्षा और सामाजिक सुधार पर जोर को दर्शाता है. तेज प्रताप ने बिहार में अपने राजनीतिक प्रभाव को मजबूत करने के लिए वंचित विकासशील इंसान पार्टी (वीवीआईपी) और भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम) सहित पांच क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन भी किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ