बिहार चुनाव से पहले बड़ी खबर, जमुई में चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री; 2 अरेस्ट

Jamui illegal arms factory: पुलिस के अनुसार ये फैक्ट्री झाझा थानाक्षेत्र इलाके के घोरिकवा गांव में पकड़ी गई है। देहात इलाके में आसानी से इस काम को जांच एजेंसियों की नजरों से छिपाया जा सकता है इसी लिए आरोपियों ने ये फैक्ट्री गांव में स्थापित की। ये शहर से हथियार बनाने का सामान लाते और यहां काम करते थे। फैक्ट्री में रात दिन काम होता था। पूछने पर आस पड़ोस के लोगों को आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर हर बार बहका देते थे।

बिहार चुनाव से पहले बड़ी खबर, जमुई में चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री; 2 अरेस्ट

बिहार के जमुई से पकड़ी गई अवैध हथियार फैक्ट्री

विज्ञापन

Jamui illegal arms factory: बिहार चुनाव से पहले बड़ी खबर आ रही है। यहां जमुई में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बनाने का सामान और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस को जिले में अवैध हथियार के निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस से जानकारी एकत्रित की और फिर छापेमारी कर फैक्ट्री को सीज किया है।

Advertisment

अंतरराज्यीय गिरोह के मिले सुराग, पुलिस ने इन राज्यों की पुलिस से साधा संपर्क

ये चौथी बार है जब जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों के दिल्ली, गुजरात, यूपी और मुंबई समेत अन्य जगह संपर्क है। बिहार से अवैध हथियार बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई होते हैं।

देहात इलाके में ही क्यों स्थापित की फैक्ट्री, जब गांव वालों को हुआ था शक

पुलिस के अनुसार ये फैक्ट्री झाझा थानाक्षेत्र इलाके के घोरिकवा गांव में पकड़ी गई है। देहात इलाके में आसानी से इस काम को जांच एजेंसियों की नजरों से छिपाया जा सकता है इसी लिए आरोपियों ने ये फैक्ट्री गांव में स्थापित की। ये शहर से हथियार बनाने का सामान लाते और यहां काम करते थे। फैक्ट्री में रात दिन काम होता था। पूछने पर आस पड़ोस के लोगों को आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर हर बार बहका देते थे।

राहुल-प्रियंका की हुई थी रैली, अवैध हथियार फैक्ट्री मिलने के बाद पुलिस अलर्ट

फिलहाल पुलिस फैक्ट्री से किन-किन लोगों को अवैध हथियार बेचे गए। आरोपियों का किस राज्य में किस गैंग से संपर्क है ये सब डिटेल जुटाने में लगी है। पुलिस के आला अधिकारी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री मिलने से सकते में हैं। बता दें प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव आयोग के कर्मचारी मतदाता सूची अपडेट कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस, बीजेपी समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं की आवाजाही तेज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ