बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 79 IPS अधिकारियों का तबादला

Bihar IPS Officers Transfer: बिहार सरकार ने शुक्रवार को ही चार जिलों के जिलाधिकारी बदलने का फैसला लिया था। पटना के डीएम का ट्रांसफर भी हुआ है।

Bihar CM Nitish Kumar attending a meeting

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar IPS Officers Transfer : बिहार में आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के बाद अब आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों को भी तबादले का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को 79 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें राजधानी पटना में तैनात छह अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए हैं।

विज्ञापन

इससे पहले राजनीतिक संकट का सामना कर रहे बिहार के चार जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर करने का फैसला भी लिया था। इसमें पटना के डीएम भी शामिल हैं। डॉ. चंद्रशेखर सिंह के स्थान पर पटना के नए डीएम अब शीर्षत कपिल अशोक बनाए गए हैं। सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजभवन में आज हुई बैठक में शामिल होने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तबादलों का दौर शुरू किया था।

विज्ञापन

IAS अधिकारियों के तबादले की बात करें तो रजनीकांत को लखीसराय का डीएम नियुक्त किया गया है। नवल किशोर चौधरी भागलपुर के डीएम बनाए गए हैं। सुब्रत कुमार सेन को मुजफ्फरपुर और मोहम्मद मकसूज आलम को गोपालगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी फेरबदल

यह फेरबदल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले की जा रही है जिसे लेकर नीतीश कुमार का रुख अभी तक साफ नहीं हो पाया है। अटकलें चल रही हैं कि वह जल्द ही विपक्षी गठबंधन का साथ छोड़ एक बार फिर भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल हो जाएंगे। नीतीश खुद भी कांग्रेस और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन से खुश नहीं हैं। इसके अलावा सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से भी कलह की बातें सामने आई हैं। राजद लालू यादव की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ