बिहार में टूट सकती है लालू-नीतीश की जोड़ी, NDA में जाने की चर्चा पर क्या बोले चिराग पासवान?

Bihar Political Crisis : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन और एनडीए को लेकर नीतीश कुमार क्या फैसला लेंगे, इस पर संशय बरकरार है।

nitish kumar and lalu yadav

बिहार में नीतीश कुमार की बगावत से आरजेडी के पास क्या बचे हैं रास्ते।

Bihar Political Crisis : दिल्ली से लेकर बिहार तक राजनीतिक हलचल तेज है। बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी टूट सकती है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों की ओर से तरह-तरह बयानबाजी की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। इसे लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले अब नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं। चर्चा है कि वे लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से नाता तोड़ सकते हैं। बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी की जोड़ी एक बार फिर बन सकती है। अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देकर दोबारा शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली में लगा बीजेपी नेताओं का जमावड़ा

अगर नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो जाते हैं तो इससे इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगेगा। पहले से ही पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी और पंजाब में आम आदमी पार्टी अलग राह पर चल रही है। नीतीश कुमार के अलग हो जाने से इंडिया गठबंधन टूट सकता है। इस बीच बिहार के बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

चिराग पासवान ने बिहार में बड़े उलटफेर के दिए संकेत

बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर एलजेपी के सांसद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि खरमास खत्म होने के बाद शुभ दिन आएंगे और फिर बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटें आज भी एनडीए जीत सकता है। कुछ समय में सारी तस्वीरें साफ हो जाएंगी। नेतृत्व लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से बीजेपी हाईकमान मुझसे संपर्क में है। हालांकि, जेडीयू के किसी नेता ने अभी तक नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ