Indian Railways: पूर्वांचल के यात्रियों की चमकी किस्मत, छपरा से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, रेलवे ने जारी किया नियमित शेड्यूल!

Chapra To Delhi New Train: : पूर्वांचल और बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने छपरा से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन (12527/12528) का नियमित शेड्यूल जारी कर दिया है. 28 जून 2026 से पटरी पर दौड़ने वाली इस 22 कोच की ट्रेन का रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी डिटेल यहां देखें.

Chapra to Delhi new train

छपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन. (Image: AI)

  • खबर की बड़ी बातें
  • उद्घाटन के बाद अब यह नई सुपरफास्ट ट्रेन आगामी 28 जून 2026 से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.
  • छपरा से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 12527 और दिल्ली से छपरा वापसी के लिए ट्रेन नंबर 12528 निर्धारित किया गया है.
  • यह एक साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी होगी, जो हफ्ते में एक बार दोनों दिशाओं से संचालित की जाएगी.
  • बिहार और पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने छपरा और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस के बीच नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह ट्रेन 19 जून को विशेष सेवा के रूप में शुरू की गई थी, जबकि अब इसका रेगुलर संचालन 28 जून 2026 से किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ट्रेन शुरू होने से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और आसपास के इलाकों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक नया और सीधा विकल्प मिलेगा. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और व्यापारियों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद मानी जा रही है. लंबे समय से इस रूट पर बेहतर कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब चलेगी ट्रेन और किन स्टेशनों पर रुकेगी

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस हर रविवार रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन रास्ते में बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस हर सोमवार शाम 4:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी. ऐसे में दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक तय साप्ताहिक और सुविधाजनक विकल्प मिल जाएगा.

22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि इस नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को उनकी जरूरत के अनुसार यात्रा सुविधा मिल सके. इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर कोच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, एसी थर्ड, एसी सेकेंड, एसी फर्स्ट कम सेकेंड के साथ लगेज और जनरेटर यान भी शामिल रहेंगे. रेलवे का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से पूर्वांचल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा. साथ ही त्योहार, परीक्षा सीजन और नौकरी के सिलसिले में यात्रा करने वालों पर भी दबाव कुछ हद तक कम होगा.

विज्ञापन

इस नई ट्रेन से यात्रियों को क्या फायदे होंगे?

  • पूर्वांचल के सारण, बलिया, मऊ और आजमगढ़ से दिल्ली आकर नौकरी करने वाले लोगों और बड़े व्यापारियों को सीधे दिल्ली का टिकट मिलेगा.
  • दिल्ली और प्रयागराज-लखनऊ जैसे कोचिंग हब में पढ़ने वाले प्रतियोगी छात्रों के लिए अब सप्ताहांत में घर आना-जाना काफी सुगम हो जाएगा.
  • पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, इस नियमित सेवा से दिल्ली-एनसीआर और पूर्वांचल के बीच रेल संपर्क पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आरामदायक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: School Closed: पटना में भीषण गर्मी के कारण, 8वीं तक के स्कूल बंद; डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ