
वोटर आईडी नहीं है तो ऐसे डाल सकेंगे वोट, EC ने किया स्पष्ट
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बेहद नजदीक आ चुका है और तैयारियां भी काफी जोरों से चल रही हैं। चुनाव में मतदान करने जाने वाले मतदाताओं के लिए वोटर आईडी कार्ड वैसे तो सबसे जरूरी है लेकिन अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप आराम से वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल वोटर आईडी न होने के कारण किसी भी रजिस्टर्ड मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकेगा। अगर आपका नाम मतदाता सूची में है तो आप निश्चिंत होकर वोट डाल सकते हैं। इसके लिए आपको बस वोटर आईडी कार्ड के अलावा इन 12 दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पास रखना होगा। जिससे आप अपनी पहचान बताकर आसानी से वोट डाल सकते हैं। इन 12 दस्तावेजों में आप अपना आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी पासबुक जिसमें फोटो हो।
पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: