हाथ पैर बांध, बोरे में भरी लाश और...बिहार में बेटी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पिता-भाई और जीजा गिरफ्तार

Bihar Honour Killing Case: पिता ने बेटे और दामाद के साथ मिलकर बेटी को मारा और उसकी लाश को बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है। वारदात अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा।

Bihar Honour Killing Police Arrested Father Brother

पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन

अरविन्द कुमार, मोतीहारी

Bihar Honour Killing Case: बिहार में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए मृतका के पिता, भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने बेटी को मारकर उसकी लाश फेंकने का मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को पकड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

विज्ञापन

मामला जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके का है। गत 27 अप्रैल को गंडक नदी के सतरघाट पुल के नीचे एक अज्ञात बोरी पड़ी थी, जिसमें लड़की की लाश थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की तो प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने का मामला सामने आया और ऑनर किलिंग का केस दर्ज करके पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से 5 मोबाइल फोन बरामद

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई। आरोपियों के नाम प्रभुवन दास, चन्द्रमोहन उर्फ अजय निवासी सुबैया और आशुतोष कुमार उर्फ मुनिक निवासी साहेबगंज मुजफ्फरपुर है। प्रभुवन पिता और चन्द्रमोहन भाई है। आशुतोश जीता है। तीनों ने 5 मोबाइल भी मिले हैं, जो इन्होंने छिपने के लिए इस्तेमाल किए थे।

विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि काजल ने सुसाइड कर ली थी, जिसके कारण वे घबरा गए थे। इसलिए उन्होंने उसकी लाश को बोरे में भरकर घर से दूर सतरघाट पुल के नीचे फेंक दिया था। काजल किसी लड़के साथ भाग गई थी। इस वजह से उसकी शादी में दिक्कत आ रही थी तो रोज घर में क्लेश रहता था। इसी क्लेश के चलते उसने फंदा लगा लिया था।

विज्ञापन

मार्च में प्रेम संग भागी थी काजल

पुलिस अधिकारी सत्येन्द्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने काजल के प्रेम प्रसंग का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि काजल गत 17 मार्च को अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। प्रभुवन ने केसरिया थाने में लिखित शिकायत देकर केस गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। केसरिया थाना पुलिस ने काजल को 24 अप्रैल को प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। कोर्ट में धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ