'टिकट पॉकेट में रखे थे, कुर्ता कोई चोरी कर लिया', नीतीश कुमार पर क्या बोले MLA गोपाल मंडल

JDU Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बिहार की 16 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। टिकट नहीं मिलने पर विधायक गोपाल मंडल ने नाराजगी जताई है।

bihar MLA Gopal Mandal

जेडीयू की लिस्ट में नाम न होने पर क्या बोले विधायक गोपाल मंडल।

विज्ञापन

JDU Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। जेडीयू की लिस्ट को लेकर पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है।

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जिनको भी टिकट मिला है, उनका प्रचार करेंगे। हम अच्छे नहीं लगे। हो सकता है कि मुख्यमंत्री हमको कुछ और पोस्ट दे। टिकट पॉकेट में रखे थे, वह निकल गया। कुर्ता कोई चोरी कर लिया।

विज्ञापन

जिनके मुंह में बोली नहीं थी, उनको मिला टिकट : गोपाल मंडल

उन्होंने आगे कहा कि राजद में कौन जाएगा, हम पार्टी के फाउंडर मेंबर है और पार्टी में ही रहेंगे। जिसके मुंह में बोली नहीं थी, उनको टिकट दे दिया गया। हम बोलने वाले आदमी हैं। नीतीश कुमार को लगा होगा कि हम इसको टिकट दे देंगे तो एक विधायक मेरा घट जाएगा, इसलिए हमको टिकट नहीं दिए।

विज्ञापन

बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय

विज्ञापन

बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉमूला तय हो गया है। इसके तहत भाजपा के खाते में 17 और जेडीयू के पाले में 16 सीटें आई हैं, जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को 5, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 1-1 सीटें मिली हैं। वहीं, पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ