Bihar News : नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में नीतीश कुमार गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Minor Girl Kidnapped
Edited By Rakesh Choudhary

Minor Girl Kidnapped
मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को शादी करने के नियत से अगवा (Kidnapped) करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने नामजद आरोपी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वीरपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज था।
इस मामले में कांटी थाना इलाके के ही एक गांव के परिजनों ने स्थानीय कांटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। अपने आवेदन में परिजनों ने आरोप लगाया था की पूर्व परिचित नीतीश कुमार ही हमारी नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगा कर ले गया है। परिजनों द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी, पर वह पकड़ में नहीं आ रहा था ।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अपहृत और अपहर्ता दोनो एक जगह छुप कर रह रहे हैं और राज्य से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया हैं।
स्थानीय पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद किया है साथ ही इस मामले में न्यायालय में लड़की का 164 का बयान दर्ज कराने के बाद विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: