'कोरोना वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक से जा रही युवाओं की जान'...RJD MLA का अजीबोगरीब बयान

RJD MLA Dr. Mukesh Roshan Statement: बिहार में एक राजद विधायक ने अजीबोगरीब बयान दिया है। जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया है। उनके बयान को पढ़ने के बाद शायद आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो। लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उनका ऐसा बयान कहीं न कहीं लोगों की चिंता बढ़ाने वाला है।

rjd mla

आरजेडी विधायक डॉ. मुकेश रौशन।

विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election 2024: खबर बिहार से है। यहां के वैशाली महुआ से राजद विधायक डॉ. मुकेश कुमार रौशन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। राजद विधायक मुकेश रौशन अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने वाले युवाओं में अधिकांश को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। हार्ड अटैक से युवाओं की मौत हो रही है।

यह भी पढ़ें: ‘PM MODI भी बताएं वाराणसी का एड्रेस’…बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने भाजपा से पूछे 3 सवाल

विज्ञापन

विधायक मुकेश रौशन ने बताया कि हार्ट अटैक से वही मर रहे हैं, जिन्होंने कोरोना काल में जो अपने परिवार को खो दिया है। एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन वाली कंपनी से इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत चंदा लेने का काम किया है। विधायक मुकेश रौशन ने बताया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया है। उन्होंने उसका कंपोजिशन बताने का काम नहीं किया है।

मैं भी एक डॉक्टर हूं, मुझे पता है…

विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि मैं भी एक डॉक्टर हूं, मुझे पता है कि कोई भी दावा कंपोजिशन होता है। लेकिन आज तक इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन का कंपोजीशन बताने का काम नहीं किया। आज हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। कोरोना काल में इन लोगों ने डंडी मारने का काम किया है। सवा 100 करोड़ देशवासियों को इंजेक्शन लगवाने का काम किया, लेकिन आज लोग मर रहे हैं। राजद विधायक ने आरोप लगाया कि पहले वैसा कभी नहीं हुआ था, जैसा अभी कोरोना वैक्सीन लेने के बाद लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है। इन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के नाम पर देश के लोगों को ठगने का काम किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ