---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘PM MODI भी बताएं वाराणसी का एड्रेस’…बाहरी के मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने भाजपा से पूछे 3 सवाल

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में चुनाव लड़ रहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी लगातार भाजपा पर हमलावर हो रही हैं। भाजपा की ओर से उनको लगातार एक खास मुद्दे पर टारगेट किया जा रहा है। वहीं, इसके जवाब में राजद प्रत्याशी ने भी तीन सवाल भाजपा से पूछे हैं। कहा कि इन सवालों का जवाब अगर भाजपा के पास है, तो जनता को बताना चाहिए।

---विज्ञापन---

Saran Parliamentary Seat RJD Candidate Rohini Acharya: सारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहीं लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। बीजेपी द्वारा उनको बाहरी उम्मीदवार के रूप में प्रचारित करने पर रोहिणी ने पलटवार किया। उन्होंने भाजपा से पूछा कि पीएम मोदी का बनारस का पता क्या है? स्मृति ईरानी का अमेठी में क्या पता है, मुंगेर में जीजा जी का पता क्या है? सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य जीत के लिए लगातार प्रचार में जुटी हैं। वे लगातार क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, बहिष्कार करते हैं; UP के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?

माना जा रहा है कि उनको लालू प्रसाद यादव की बेटी होने का लाभ मिल सकता है। लेकिन वे खुद भी लगातार बयान देकर लोगों के बीच चर्चा में रह रही हैं। समर्थकों के साथ जब वे चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हैं, तो समर्थकों का हुजूम उनके साथ देखा जा सकता है। युवाओं में भी रोहिणी अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। उनके साथ सेल्फी लेने से उनको कोई परहेज नहीं है।

---विज्ञापन---

इस मुद्दे पर रोहिणी को घेर रही है भाजपा

रोहिणी को लेकर भाजपा के नेताओं ने उनको बाहरी बता दिया था। लेकिन अब उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पहले मोदी जी, स्मृति ईरानी और मुंगेर से चुनाव लड़ रहे चिराग के जीजा जी का कोई पता उनके लोकसभा क्षेत्र में हो, तो बताएं। रोहिणी ने कहा कि उन्हें जनता का प्यार मिल रहा है। 29 अप्रैल के दिन वे अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगी। रोहिणी ने इस दौरान सारण की जनता से अपील की कि वे इस समय उनको अपना आशीर्वाद देने जरूर आएं।

First published on: Apr 26, 2024 03:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola