Gopalganj Lok Sabha Election 2024 (अवधेश कुमार) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान चल रहा है। राजनीतिक दलों ने अब अगले दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस दौरान देशभर में अलग-अलग चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही कुछ वीडियो बिहार की गोपालगंज लोकसभा सीट से सामने आ गए हैं, जिसमें नेताजी गले में खिलौनी की माला और गधे पर बैठकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं।
गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड में स्थित शामपुर गांव के रहने वाले पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा तीसरी बार निर्दलीय रूप से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने गधे पर बैठकर अपना नामांकन पर्चा भरा था और अब वे गधे की सवारी करके चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘पवन सिंह को धूल चटा देंगे’; ओवैसी के प्रवक्ता की बिहार की हॉट सीट काराकाट से ललकार
गधे पर बैठकर वोट मांग रहे नेताजी
गोपालगंज सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सत्येंद्र बैठा के चुनावी काफिले में गंधों की फौज नजर आती है। चुनाव प्रचार के दौरान नेताजी के गले में खिलौने वाली कार की माला होती है। नेताजी गधे पर बैठकर चुनाव प्रचार में निकलते हैं। उनके साथ रहने वाले समर्थक भी पीछे-पीछे गधे पर बैठकर चलते हैं। पूरे जिले में उनके इस अनोखा चुनाव प्रचार की चर्चा हो रही है।
गधे पर बैठकर किया था नामांकन
निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र बैठा ने कहा कि गधे से ही मैंने अपना नामांकन दाखिल किया था और गधा से ही प्रसिद्ध हुआ, इसलिए मैंने इससे ही चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया। दर्जनों गधों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और उनके वोट मांग रहे हैं। जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जनता कह रही है कि वो गधे से चुनाव प्रचार करने वाले नेता को ही वोट देंगे।
यह भी पढ़ें : 27.04 लाख की गाड़ी… बैंक में 55.37 लाख, करोड़पति ललन सिंह की कितनी है संपत्ति?
गोपालगंज में छठवें चरण में 25 मई को होगी वोटिंग
आपको बता दें कि गोपालगंज में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। एनडीए से प्रत्याशी जेडीयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और महागठबंधन से प्रत्याशी वीआइपी के प्रेमनाथ चंचल पासवान इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। एआईएमआईएम से दीनानाथ मांझी, बसपा से संजीत राम समेत कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
13 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
14 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines