Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lalan Singh Net Worth : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। राजनीतिक दलों ने अगले तीन चरणों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। नेताजी कितने अमीर हैं, आइए वीडियो के जरिए समझते हैं।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश किया। वे करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास बैंक बैलेंस 55.37 लाख, कैश 6.93 लाख, जेवरात 6.40 लाख, गाड़ी 27.04 लाख, चल संपत्ति 1.04 करोड़ और अचल संपत्ति 11.83 करोड़ रुपये हैं। अगर उनकी पत्नी रेनू देवी की संपत्ति की बात करें तो वो भी करोड़ों की मालकिन हैं। रेनू देवी के बैंक में 10.21 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनके पास 33.200 रुपये नकदी है। उनके पास 34.93 लाख रुपये के जेवरात हैं, जबकि चल संपत्ति 45.47 लाख और अचल संपत्ति 48.78 लाख रुपये की है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.