हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लड़की के कारण युवक ने फंदा लगाया; सुसाइड नोट में दर्द बयां किया, आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी

Nalanda Bihar Boy Suicide: लड़की वालों ने टॉर्चर किया, तंग आकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने अपने दिल का दर्द खुलकर बयां किया। उसने जान देने की वजह भी नोट में लिखी है। मामले का कनेक्शन एक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने से है।

विज्ञापन
Nalanda Bihar Boy Suicide

राजकुमार मिश्रा, नालंदा

Girl Family Tortured Boy Committed Suicide: बिहार के नालंदा जिले में एक युवक द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो पुलिस को उसके कपड़ों से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सुसाइड नोट में लिखे मृतक के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। लहेरी थाना सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने लड़की के कारण फंदा लगाया है। सुसाइड नोट में उसने वजह लिखी है। जांच पड़ताल करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। लड़की वालों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:EVM पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, 2 क्रिएटर्स को नोटिस, YouTube से कमाई भी हुई बंद

लड़की का वीडियो वायरल होने का विवाद

लहेरी थाना सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के तहत आने वाली शिवाजी कॉलोनी में सुसाइड की घटना हुई है। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह यहां किराये के मकान में रहकर आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

मृतक के चाचा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव की किसी लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़की के घर वालों ने वीडियो देखा और पता नहीं क्या हुआ कि उन्होंने राहुल को 2 दिन पहले थाना सिलाव बुलाकर पूछताछ की। आज सुबह राहुल का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला है।

यह भी पढ़ें:बिल्ली के चक्कर में 5 की मौत, महाराष्ट्र में परिवार के साथ ऐसे हुआ हादसा

विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी जान देने की वजह

थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में राहुल ने अपना दर्द बयां किया। वह काफी दिनों से परेशान था। पुलिस पर और लड़की वालों पर उसने टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में राहुल कुमार ने लिखा है कि लड़की का जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। वह लड़की को जानता तक नहीं है। उसके घर वाले उसे टॉर्चर कर रहे हैं। वह परेशान हो गया है, इसलिए अब जीना नहीं चाहता। जान दे रहा हूं, इतनी बेइज्जती के बाद जीने का मतलब ही नहीं बनता।

यह भी पढ़ें:इतनी बेरहमी! पुलिस का ये कैसा खौफनाक चेहरा? TMC की लड़ाई को मिला AAP का साथ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola