Bihar: फल बेचने वाले का बेटा बना जज, अब पूरे गांव के युवा मान रहे अपना 'आदर्श'

Fruit Seller Son Becomes Judge: आदर्श ने साल 2014 में बोकारो के भंडारीदह डीएवी स्कूल से मैट्रिक पास की थी। इस बाद उन्होंने 2022 में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) से बीएएलएलबी की है।

fruit seller son becomes judge, bihar, aurangabad,

परिवार के साथ बीच में आदर्श

विज्ञापन

Fruit Seller Son Becomes Judge: किसी भी काम में ईमानदारी और कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। इसी का जीता जागता सबूत है औरंगाबाद के छोटे से गांव शिवगंज का रहने वाला आदर्श। आदर्श ने पहले ही प्रयास में बिहार न्यायिक परीक्षा में 120 रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि आदर्श के घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, उसके पिता इलाके में ही फल और अंडा बेचने की दुकान लगाते हैं।

ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला

आदर्श ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च चलाता है। कई बार तो किताबों के लिए पैसे नहीं होने पर उसे उधार पैसे लेने पड़े। परिजनों के अनुसार वैसे तो आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज है। लेकिन घर की कमजोर आर्थिक स्थिति होने के चलते कई बार उसकी पढ़ाई में बाधा आई। लेकिन आदर्श था कि उसने कभी हार नहीं मानी और हर परेशानी से लड़ता रहा लेकिन पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी।

Advertisment

2022 में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी की

जानकारी के अनुसार आदर्श ने साल 2014 में बोकारो के भंडारीदह डीएवी स्कूल से मैट्रिक पास की थी। इस बाद उन्होंने 2022 में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) से बीएएलएलबी की है। उन्हें शुरू से ही देश सेवा का जज्बा था इसलिए अपनी एलएलबी पूरी करने के बाद वह न्यायिक सेवा की तैयारी में लग गए। उनकी कड़ा परिश्रम काम आया और उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता भी हासिल की।

पिता की दुकान पर लगा लोगों का तांता

आदर्श के पिता का नाम विजय साव है, जब से लोगों को पता चला है कि उनके बेटे ने जज की परीक्षा पास की है उनकी दुकान पर लोगों का तांता लगा हुआ है। विजय ने कहा कि वह बेटे की इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार था। उन्होंने बताया कि उसने कुछ दिन दिल्ली में रहकर भी तैयारी की है। आदर्श की मां सुनैना देवी ने बेटे की इस सफलता पर कहा कि उनकी मेहनत सफल हो गई। अब परिवार का विकास जरूर होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ