---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 01 December: आज मार्गशीर्ष अमावस्या और सुकर्मा योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 01 December 2024: आज से अंग्रेजी साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर की शुरुआत हो रही है। आज 01 दिसंबर दिन रविवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौनसे उपाय लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं, आज का राशिफल और उपाय।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 01 December 2024: आज 1 दिसंबर, 2024 को मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि और पौष माह की प्रतिपदा तिथियों का संयोग हो रहा हैं। अमावस्या तिथि का समापन सुबह में 11 बजकर 50 मिनट पर हो रहा, इसके बाद पौष प्रथमा तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज अनुराधा और ज्येष्ठा योग में सुकर्मा योग का संयोग धृति योग से हो रहा है। इन सभी योग और संयोग के साथ आज दिन रविवार है, जो सूर्य की उपासना का विशेष दिन हैं। आइए जानते हैं, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव से 1 दिसंबर, 2024 रविवार का राशिफल, साथ ही उनसे हम यह भी जानेंगे कि आज क्या उपाय करने से दिन और बेहतर और शुभ होगा।

मेष राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

वृष राशि

संतान या किसी अन्य पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तो में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें वह घायल गो वंश का उपचार कर दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें। साथ ही सफेद वस्त्र दान कर और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

भौतिक दिशा में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला अथवा गुड़-चना खिला दें।

धनु राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बहु-प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले और किसी घायल गाय का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें और घायल गाय, बैल या बछड़े का उपचार कर दें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन और सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह में किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य को जल दें।

ये भी पढ़ें:

---विज्ञापन---
First published on: Dec 01, 2024 12:20 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola