होली के त्योहार पर बिहार पुलिस ने अश्लील गानों और हुड़दंग करने वालों पर एक्शन लेने की बात कही है। एक मामले में भागलपुर जिले की भगवानपुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने 10 मार्च को नवगछिया के स्कूल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में अश्लील गीत गाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी के आदेशों पर उनके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने मंच से अश्लील गीत गाए।
यह भी पढ़ें:बरेली में डबल मर्डर, खेत में जा रहे चाचा-भतीजे की गोलियां मारकर हत्या; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
गोपाल मंडल मंच पर थिरकते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने जो गीत गाए, उस समय कई महिला कलाकार भी मौजूद थीं, जिनको शर्मसार होना पड़ा था। गोपाल मंडल ने एक भोजपुरी गाना गाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में सुरेंद्र सिंह नाम के शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गोपाल मंडल का जन्म 15 अगस्त 1964 को हुआ है। वे चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। उनकी गिनती सीएम नीतीश कुमार के नजदीकी लोगों में होती है। उन्होंने 2005 में पहली बार चुनाव जीता था। उन्होंने भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की है।
पहले भी रहे हैं विवादों में
वे पहले भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले उनके ऊपर ट्रेन में सिर्फ बनियान पहनकर हंगामा करने के आरोप लगे थे। उनके ऊपर एक अस्पताल में बंदूक लहराने का मामला भी सामने आया था। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें गोपाल मंडल को एक महिला कलाकार के साथ नाचते हुए और उसके गाल पर नोट चिपकाते देखा जा सकता है। हालांकि महिला कलाकार के गाल पर नोट चिपकाने वाले वीडियो पर उन्होंने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि वह महिला उनकी बेटी जैसी है। मैं नाचता हूं और मेरा नाच इसलिए वायरल किया जाता है, ताकि सीएम मेरे खिलाफ कार्रवाई कर सकें। मैं नेता और अभिनेता दोनों हूं, इसलिए मेरे खिलाफ सीएम एक्शन नहीं लेंगे।
ये भी पढ़ें- होली से पहले दिल्ली में एक घर से 3 शव बरामद, मां-बेटियों की मौत से हड़कंप
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
21 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines