बरेली में डबल मर्डर, खेत में जा रहे चाचा-भतीजे की गोलियां मारकर हत्या; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

बरेली में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। फरीदपुर इलाके के एक गांव में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh crime news

नीरज आनंद, बरेली

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चाचा-भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में जा रहे दोनों लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। वारदात जिले के फरीदपुर इलाके के घारमपुर गांव की है। परिवार के लोगों पर ही रंजिश के चलते वारदात करने के आरोप लगे हैं। मृतकों की पहचान दौलत खां (55) और रईस खां (26) के तौर पर हुई है। डबल मर्डर की सूचना के बाद एसएसपी दक्षिण और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजा बाइक पर सवार होकर खेत की रखवाली करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 2018 में आपसी विवाद में दबंगों ने गांव के नन्हे मिस्त्री नामक शख्स की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

लंबे समय से चल रही थी रंजिश

इस मामले में पुलिस ने गांव के दौलत खां को नामजद किया गया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार को दौलत खां और उसका भतीजा रईस खां जैसे ही बुखारा रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी के अंदर पहुंचे, तभी आरोपी हथियार लहराते हुए पहुंच गए। दोनों को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गांव के लोगों ने जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनी, वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

सूचना के बाद इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हिरासत में लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि गांव वालों को समझाकर शांत करवाया गया है और हालात को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ