बिहार के रोहतास जिले में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की हत्या का मामला अब नए मोड़ पर आ गया है. पुलिस ने मृतक अधिकारी के ड्राइवर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ के दौरान EO की हत्या करने की बात कबूल कर ली. वहीं, मृतक अधिकारी की पत्नी बबीता देवी ने स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है.
पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के अनुसार, रविवार की रात पटना जाते वक्त ड्राइवर मिथिलेश और ईओ विमल कुमार के बीच कहासुनी हो गई. ड्राइवर को पेशाब के लिए रुकना था, लेकिन अधिकारी ने मना कर दिया. इसी बहस के बाद मिथिलेश ने गाड़ी में रखा लोहे का रॉड निकाला और विमल कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया. शुरुआत में ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी रोकी और EO को मारा, फिर भाग गए.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
पुलिस कर रहे मर्डर वेपन की तलाश
हालांकि पुलिस को ड्राइवर की कहानी पर भरोसा नहीं हुआ क्योंकि ड्राइवर के शरीर पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं थे, जबकि उसका दावा था कि वह भी हमले का शिकार हुआ. इस दौरान बार-बार पूछताछ में ड्राइवर अपना बयान भी बदलता रहा. आखिर में सख्त पूछताछ के बाद ड्राइवर ने हत्या कबूल कर ली. फिलहाल पुलिस उस लोहे के रॉड की तलाश कर रही है, जिसे ड्राइवर ने कथित तौर पर फेंक दिया था.
---विज्ञापन---
विधायक पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप
इस बीच, मृतक विमल कुमार की पत्नी बबीता देवी ने मीडिया से बातचीत में डेहरी के एलजेपी (रामविलास) विधायक सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बबीता का कहना है कि विधायक लगातार उनके पति को फोन करके 50 लाख रुपये, फिर 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. विमल कुमार हमेशा यही कहते थे कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, इसलिए इतनी बड़ी रकम कहां से लाएं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: क्या था महिला पहलवानों का यौन शोषण मामला? बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह का पहला बयान आया सामने
---विज्ञापन---