केंद्र सरकार को SC का नोटिस, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ याचिका, क्या है मुद्दा जिसे CJI ने बताया गंभीर विषय?

विरोध प्रदर्शनों के लिए दिल्ली का जंतर-मंतर एकमात्र जगह नहीं होनी चाहिए और न ही यह जगह धरनों और प्रदर्शनों के लिए सही है. यह दलील देते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है. जिस पर आज चीफ जस्टिस ने संज्ञान लिया और सुनवाई की.

supreme court

Credit- News 24 GFX

सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली के जंतर-मंतर को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई हुई. याचिका में कहा गया कि जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शनों के लिए सही जगह नहीं है. क्योंकि इसके अंदर जाने और बाहर आने के रास्ते को लेकर समस्या है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिका के मुद्दे को गंभीर विषय बताया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया. CJI का कहना है कि मुझे यह महत्वपूर्ण विषय लगता है, इसलिए सॉलिसिटर जनरल को निर्देश दिए हैं. मामले को अलग से लिस्टेड करके आगे भी सुनवाई जारी रखी जाएगी. केंद्र सरकार मामले में जल्द से जल्द जवाब दाखिल करे, ताकि आगे की सुनवाई हो सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाजाही और मेडिकल सर्विस बाधित होने की दलील

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों का मुद्दा बेहद गंभीर है और केंद्र सरकार को इसे विरोध प्रदर्शनों के लिए बंद कर देना चाहिए. याचिका में अपील की गई है कि दिल्ली का जंतर-मंतर अब विरोध प्रदर्शन के लिए सही जगह नहीं है. क्योंकि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आवाजाही प्रभावित होती है. मेडिकल सर्विस के साथ आवश्यक सेवाएं बाधित होती हैं. याचिका पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने संज्ञान लिया और कहा कि याचिकाकर्ता की बात सही है और इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. केंद्र सरकार जल्द से जल्द विचार करके जवाब दाखिल करे.

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के मामले में चीफ जस्टिस की टिप्पणी

याचिकाकर्ता के वकील ने जंतर-मंतर पर सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री के आवास की ओर मार्च करने के कार्यक्रम का मुद्दा भी उठाया. वकील ने आशंका जताई कि 20 जुलाई जैसा मार्च हो सकता है. केजरीवाल ने दिल्ली में एक टाउनहॉल मीटिंग बुलाई और उसमें प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने का फैसला किया. कहीं ऐसा न हो कि 20 जुलाई जैसी हिंसा फिर से हो जाए. इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि स्थिति को कैसे संभालना है, सब जानते हैं. अगर स्थिति नहीं संभल पाई तो वे सुप्रीम कोर्ट तक आएंगे. लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि किसी भी तरह की स्थिति को संभाल लिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ