हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अकेले नहीं, मिल बांटकर खाओ…', चिराग पासवान ने मांगा इस्तीफा, तो जीतनराम मांझी ने ऐसे दिया जवाब

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने शनिवार को मीडिया के सामने हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी से इस्तीफा देने को कहा. उन्होंने मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन को भी कुर्सी छोड़ने को कहा. इस बात पर चिराग पासवान को जीतनराम मांझी और संतोष सुमन ने करारा जवाब दिया.

विज्ञापन
जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान को दिया जवाब (Photo: Social Media)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के बीच आरक्षण समीक्षा के मुद्दे को लेकर गहमागहमी जारी है. पहले मोदी सरकार के दोनों मंत्री इशारों-इशारों में एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे थे, लेकिन अब ये दोनों खुलकर आमने-सामने आ गए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने शनिवार को मीडिया के सामने हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी से इस्तीफा देने को कहा. उन्होंने मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन को भी कुर्सी छोड़ने को कहा. इस बात पर चिराग पासवान को जीतनराम मांझी और संतोष सुमन ने करारा जवाब दिया.

ये भी पढ़ें: NDA में आ गई दरार! चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और उनके बेटे से मांगा इस्तीफा, लेकिन क्यों?

क्या बोले HAM के नेता?

जीतनराम मांझी ने पलटवार करते हुए कहा कि चिराग पासवान को ही अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि वो गरीब लोगों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते. उन्होंने कहा- चिराग नहीं समझ पा रहे कि आरक्षण को लेकर संतोष सुमन क्या कह रहे हैं. संतोष सुमन ने कोई नई बात नहीं कही है. चाहे जो भी हो, हम इसके लिए लड़ेंगे.” मांझी ने कहा- ”इस रुख की वजह से लोग आरक्षण के फायदों से वंचित रह जाएंगे. हालांकि, हमारा मानना ​​है कि व्यापक जनहित में ये बंटवारा ज़रूरी है.” उन्होंने कहा- ”हमने चिराग पासवान को इस बारे में बात करते हुए नहीं सुना है. चिराग तो बहुत ही सुख-सुविधाओं के बीच पले-बढ़े हैं, तो वो उन गरीब परिवारों के बच्चों के संघर्ष को कैसे समझ पाएंगे जो बहुत ही मुश्किल हालात में रहते हैं और शिक्षा नहीं ले पाते.”

विज्ञापन

संतोष सुमन ने क्या कहा?

बिहार मंत्री संतोष सुमन ने भी चिराग पासवान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा- ”हम इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. मेरे छोटे भाई की पार्टी बड़ी है, उनके पास लोग ज्यादा हैं, तो इस्तीफे की शुरुआत उन्हीं को करनी चाहिए. उनके इस्तीफा के बाद हम भी दे देंगे.” उन्होंने आगे कहा- मेरे छोटे भाई को ये समझना चाहिए कि मैंने कहीं भी क्रीमी लेयर की बात नहीं की. हम सिर्फ SC/ST के भीतर वर्गीकरण और सब कोटा की बात कर रहे हैं. हम आगे बढ़ चुके लोगों का आरक्षण खत्म करने की बात नहीं कर रहे हैं. हम कह रहे हैं, उन्हें उनका हिस्सा मिलता रहे और जो पीछे हैं, उनके लिए भी थोड़ी जगह बनाई जाए. मिल-बांटकर खाने और सबको साथ लेकर चलने में जो खुशी और न्याय है, वो अकेले-अकेले खाने में नहीं है.”

ये भी पढ़ें: बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर पलटा फैसला, दो की जगह 4 लाख तक मिलेगा लोन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola