Diwali 2024: संकरी गलियों में अब नहीं होगी आग बुझाने में देरी, आई ये नई तकनीक
Fire Bike: फायर विभाग के अनुसार फायर बाइक में हाइड्रोलिक फायर सिस्टम लगा है, जिसकी लंबाई जरूरत अनुसार एडजस्ट की जा सकती है।
Edited By Amit Kasana

बाग बुझाने वाली फायर बाइक
Edited By Amit Kasana

बाग बुझाने वाली फायर बाइक
अमिताभ ओझा, पटना
Fire Bike: संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर आग बुझाने में काफी परेशानी होती है। दमकल विभाग ने अब इसका तोड़ निकाल लिया है। दरअसल, दमकल विभाग को ‘फायर बाइक’ मिली हैं। इस बाइक में आग बुझाने के कैमिकल समेत अन्य सभी उपकरण मौजूद हैं। इससे ऐसी जगहों जहां दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी जाने में परेशानी आती है वहां आग बुझाने में मदद मिलेगी।
इन बाइक से भीड़भाड़ वाली जगहों पर आग बुझाने के लिए कम समय में पहुंचना आसान होगा। जानकारी के अनुसार ये सुविधा बिहार के दानापुर और पटना सिटी में शुरू की गई है। दोनों जगह ये फायर बाइक तैनात की गई हैं। इसके पीछे दिवाली में आगजनी और किसी अनहोनी पर घटनास्थल पर समय से मदद पहुंचाना मकसद है।
फायर विभाग के अनुसार इस बाइक में हाइड्रोलिक फायर सिस्टम लगा है, जिसकी लंबाई जरूरत अनुसार एडजस्ट की जा सकती है। इस बारे में फायर विभाग के कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल कुल 12 ऐसी फायर बाइक शहर में तैनात की गई हैं। इसमें कैमिकल स्प्रे और गैस द्वारा बिजली के तारों पर आग बुझाने में मदद मिलेगी। इस बाइक में वाटर कैनन का छोटा सिलेंडर, बैक पैक सेट समेत आग बुझाने पर अन्य उपकरण लगाए गए है।
बता दें दिवाली के दौरान आतिशबाजी के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार पटाखा जलाते हुए हादसे में लोग जल जाते हैं। इन फायर बाइक से आगजनी की घटनाओं के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। बाजारों, आवासीय कॉलोनियों की गलियों में आग बुझाने में आसानी होगी। दमकल विभाग की अपील है कि दीपक जलाते हुए सावधानी बरतें, ज्यादा ढीले कपड़े न पहनें और पास में पानी भरकर रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: