बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- लालू यादव टिकट बेचने में माहिर, बेटी को भी नहीं छोड़ा

Lok sabha election 2024: सम्राट चौधरी के बयान के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अपने पापा को अपनी एक किडनी देना तो उनके प्रति मेरा कर्तव्य और प्यार है। अपने परिवार और अपनी जन्मभूमि बिहार के लिए तो रोहिणी अपनी जान तक न्योछावर करने को तैयार है।

Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: बिहार के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया में बयान देते हुए कहा कि टिकट बेचने में लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा, पहले उन्होंने अपनी बेटी की किडनी ली अब उसके बदले में उसे लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं।

Advertisment

सारण सीट से अटकलें तेज

बता दें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना के गांधी मैदान में हुई रैली में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य का परिचय मंच से कराया था। तभी से कयास लगए जा रहे थे कि वह राजनीति में एंट्री करेंगी। अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। बता दें रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहती हैं। पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली के दौरान उन्होंने लालू यादव, मां राबड़ी देवी और भाइयों तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के साथ सियासी मंच साझा किया था।

रोहिणी ने किया पलटवार

सम्राट चौधरी के बयान के बाद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अपने पापा को अपनी एक किडनी देना तो उनके प्रति मेरा कर्तव्य और प्यार है। अपने परिवार और अपनी जन्मभूमि बिहार के लिए तो रोहिणी अपनी जान न्योछावर करने को तैयार है।

विज्ञापन

4 जून को मतगणना

आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। यहां 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे। यहां 19 और 26 अप्रैल के अलावा 7 ,13, 20, 25 मई और 1 जून को चुनाव होने हैं। 4 जून को मतगणना होगी।

विज्ञापन

इनपुट-अमिताभ कुमार ओझा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ