Bihar Weather Forecast : पूरे उत्तर भारत में सूर्यदेव अपना रौद्र रूप दिखा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है, जिसमें लोग झुलस रहे हैं। बिहार के स्कूलों में 47 डिग्री सेल्सियस पारा में भी पढ़ाई हो रही है, जिससे टीचर और स्टूडेंट्स बीमार पड़ रहे हैं। अबतक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब गर्मी को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है।
शेखपुरा और मुंगेर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से छात्रों और शिक्षकों का हाल बेहाल है। हीटस्ट्रोक के चलते अलग-अलग स्कूलों में 50 से अधिक स्टूडेंट्स बेहोश होकर जमीन गिर पड़े और कई बीमार हो गए। इस पर शिक्षकों ने बच्चों को संभाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कई टीचरों की भी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-यूपी में कल तक हीटवेव, एमपी-राजस्थान में पारा 48 के पार, जानें बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
आरजेडी नेता ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
इसे लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में NDA सरकार की हठधर्मिता के कारण भीषण गर्मी में विद्यालय खोलने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मौत की खबर है। विपक्ष के दबाव में एक दिन पहले स्कूल बंद किए, लेकिन फिर भी इस जानलेवा गर्मी में शिक्षकों को स्कूल आने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
क्यों शिक्षकों की जान लेने पर आमादा है सरकार : तेजस्वी यादव
उन्होंने आगे कहा कि जब छात्र ही स्कूल में नहीं रहेंगे तो शिक्षक क्या करेंगे? इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को जरूर छुट्टी देनी चाहिए। बिहार की NDA सरकार शिक्षकों के प्रति ऐसे अमानवीय निर्णय क्यों ले रही है? मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल वातानुकूलित कमरों में आराम फरमा शिक्षकों की जान लेने पर आमादा क्यों है?
अबतक 60 लोगों की गई जान
बिहार में भीषण गर्मी जानलेना साबित हो रही है। लू लगने से अबतक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें औरंगाबाद में हुईं, जहां 27 लोगों ने दम तोड़ दिया। पटना में 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भोजपुर और रोहतास समेत कई जिलों में गर्मी से मौतें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : 50-60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जमकर बरसेंगे बादल, अगले कुछ घंटों में फिर तबाही मचाएगा तूफान!
पूर्व डिप्टी सीएम ने संवेदना व्यक्त किया
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार में भीषण गर्मी और लू से हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 55 से अधिक लोगों की मौतों पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, आमजन और मतदानकर्मी शामिल हैं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
18 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines