Deadly Heat In Bihar (अमिताभ ओझा) : पूरे देश में आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। अब बिहार में सूरज की तपिश से लोगों की जान जा रही है। लू ने अबतक 60 लोगों की जिंदगी निगल ली। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। सुरक्षाकर्मी सहित मरने वालों में 10 लोग ऐसे हैं, जिनकी चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत हुई। आइए जानते हैं कि बिहार में कब हीटवेव से राहत मिलेगी।
इन राज्यों में हुईं मौतें
बिहार की राजधानी पटना में लू लगने से 11 लोगों की जान चली है, जबकि औरंगाबाद में मरने वालों की संख्या 27 है। भोजपुर, रोहतास, कैमूर, गया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, जमुई, सारण, बेगूसराय जिलों में भीषण गर्मी से मौतें हुईं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-यूपी में कल तक हीटवेव, एमपी-राजस्थान में पारा 48 के पार, जानें बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
औरंगाबाद में सबसे ज्यादा मौतें
औरंगाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि औरंगाबाद में पिछले 18 घंटे में लू लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग अस्पतालों में 300 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। औरंगाबाद में पिछले एक सप्ताह से तापमान 45 से 48 डिग्री के बीच रहा। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?
उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अब मानसून का इंतजार है। लोग आसमान में टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब बादल बरसेंगे? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, केरल और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब यह मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए अन्य राज्यों में फैलेगा। बिहार में 15 जून से मानसून की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
स्कूल-कॉलेज 8 जून तक रहेंगे बंद
राज्य में मरने वालों में मतदान कर्मी और होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। इस बीच नीतीश सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 8 जून तक प्राइवेट-सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, स्कूल सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे, लेकिन टीचरों के लिए नहीं।
यह भी पढ़ें : 50-60 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जमकर बरसेंगे बादल, अगले कुछ घंटों में फिर तबाही मचाएगा तूफान!
कल हुई थी बारिश
बिहार के कई जिलों में कल हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया कि कल से पुरवैया हवा चलने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines