
Video: 'संयम में रहें वरना ठंडा कर देंगे', तेजप्रताप यादव ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष को चेताया
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
आरजेडी के पूर्व नेता तेजप्रताप ने आरजेडी के के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पर निशाना साधा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा था कि तेजप्रताप यादव का कोई अस्तित्व नहीं है। तेजस्वी यादव के सामने पार्टी में किसी की कोई औकात नहीं।
न्यूज24 से बातचीत में तेजप्रताप ने जवाब दिया कि पहले मंगनी जी अपना औकात नाप लें कि वो कहां तक रहेंगे। कहां तक नहीं रहेंगे। जितना धोती वाला लोग आया है, यही आरोप लगाया है। साथ ही तेजप्रताप ने मंगनी लाल को परिवार से दूर रहने की चेतावनी दी। नहीं तो उनको 2 मिनट में ठंडा कर देंगे। तेजप्रताप ने कहा कि मंगनी लाल जी बूढ़े हैं, बुजुर्ग हैं। हम उनका इज्जत करते हैं। वो अपनी वाणी में संयम रखें, वरना उनको ठंडाने में समय नहीं लगेगा।
पूरी बातचीत सुनने के लिए देखिए पूरा वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: