Bihar government minister viral video: नेताओं के विवादित बयान देनें का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। हर दिन कोई न कोई नेता ऐसी बात बोल ही देता है, जिससे उसकी आलोचना होती है। इनमें से कई तो माफी मांगकर बयान से किनारा कर लेते हैं, लेकिन कई अपनी बात पर कायम रहते हैं। कुछ ऐसे नेता हैं जो मंच से जानबूझकर विवादित बयान देते हैं जबकि कुछ विवादित बातें बोलते हुए अनजाने कैमरे में कैद हो जाते हैं। ऐसा ही एक बयान दे दिया है बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव ने। वे इस समय राज्य के सहकारिता मंत्री हैं और राजद के नेता हैं। यह बयान उन्होंने गया जिले में दिया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनकी आलोचना हो रही है।
क्या कहा मंत्री ने
इस वीडियो में बिहार के मंत्री सुरेंद्र यादव कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘आज भी 2 अधिकारियों को गाली दिया हूं’। मंत्री कह रहे हैं कि अफसर ज्यादा पैसा मांगते हैं तो दिक्कत होती है। मंत्री कह रहे हैं कि विजयादशमी के दिन भी घर से अधिकारियों को गाली दे ही रहे थे। अधिकारी ज्यादा पैसा मांग देता है, अगर कम मांगे तो काम चल जाएगा। ज्यादा मांगता है तो मां और बहन की गाली हम नहीं देते हैं, लेकिन जितना डिक्शनरी में गाली पढ़ा हूं उतना देता हूं। उसके बाद कहते हैं कि हम भेज रहे हैं और होश में रहना। भेजते हैं तो तुरंत उसका काम मुफ्त में कर देता है।
ये भी पढ़ें-OMG! एक साथ 4 बेटे जन्मे, महिला की पहले से एक बेटी और बेटा, परिवार जश्न में डूबा
विपक्ष ने साधा निशाना
अब इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने मंत्री पर निशाना साधा है। गठबंधन में शामिल आरजेडी और कांग्रेस के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है। मंत्री के इस बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है। इसके पहले मंत्री चंद्रशेखर समेत सरकार में शामिल कई मंत्री और विधायक विवादित बयान दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें-‘नीतीश गजवा-ए-हिंद चाहते हैं’, 9वीं की संस्कृत परीक्षा में ‘इस्लामिक प्रश्नों’ पर गिरिराज सिंह का तंज
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
12 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines