OMG! एक साथ 4 बेटे जन्मे, महिला की पहले से एक बेटी और बेटा, परिवार जश्न में डूबा

Woman Gave Birth 4 Children in Bihar: महिला ने शनिवार को 4 बेटों को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया सभी मां और सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

image - 2023-10-29T142555.254

Woman Gave Birth 4 Children in Bihar: बिहार के आरा जिले में एक महिला ने एक साल 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला को शादी के 4 साल बाद तक बच्चे नहीं हो रहे थे। बच्चों के लिए महिला ने काफी समय तक इलाज करवाया। इलाज के साथ- साथ घर में इसके लिए पूजा-पाठ भी करवाई जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला को होने वाले सभी बच्चे लड़के हैं। घर में चार बच्चों के आने से परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

महिला ने दिया 4 बेटों को जन्म

महिला पति ने बताया कि शनिवार सुबह को उसकी पत्नी को लेबर पैन शुरू हुआ। पत्नी को आरा शहर के बाबूबाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी की। महिला ने शनिवार को 4 बेटों को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया सभी मां और सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

इलाज के साथ-साथ करवाया पूजा-पाठ

ये मामला आरा जिले के बाबूबाजार थानाक्षेत्र का है। बाबूबाजार के रहने वाले भरत ने बताया कि वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। साल 2013 के मई महीने में भरत की शादी ज्ञानती देवी से हुई थी। शादी के बाद 2015 में दोनों का गौना हुआ था। साल 2015 से दोनों साथ में शादीशुदा जिदंगी जी रहे हैं। गौने के 4 साल बाद तक दोनों का कोई भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने बच्चे के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में 4 साल तक इलाज करवाया। भरत ने बताया कि उन्होंने ‘दवा के साथ दुआ’ का भी काम किया। इलाज करवाने के साथ- साथ हो पूजा-पाठ भी करवाते थे।

विज्ञापन

दंपत्ति के कुल 6 बच्चे

आखिरकार 4 साल के इलाज के बाद दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने चांदनी रखा। चांदनी फिलहाल 3 साल की है। चांदनी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने हरी ओम रखा। अब इस जोड़े को 4 बेटे एक साथ हुए है। भरत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 4 बेटों के जन्म से वो बहुत ही खुश है। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने सभी बच्चों को बेहरत शिक्षा देना चाहते है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ