---विज्ञापन---

‘नीतीश गजवा-ए-हिंद चाहते हैं’, 9वीं की संस्कृत परीक्षा में ‘इस्लामिक प्रश्नों’ पर गिरिराज सिंह का तंज

Bihar Class 9 Sanskrit exam Islamic questions Giriraj slams Nitish Kumar: गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर क्वेश्चन पेपर की फोटोज शेयर की थी।

Bihar Class 9 Sanskrit exam Islamic questions Giriraj slams Nitish Kumar: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 9वीं के संस्कृत के क्वेश्चन पेपर में सवालों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। गिरिराज ने 9वीं कक्षा के संस्कृत परीक्षा के पेपर में इस्लाम से संबंधित प्रश्नों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश संस्कृत का ‘इस्लामीकरण’ कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि हम पाकिस्तान या बांग्लादेश में हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ‘गज़वा-ए-हिंद’ चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं और संस्कृत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं। उन्होंने बिहार की जनता से ये भी अपील की कि अगर वे समय पर नहीं जागे, तो वो दिन दूर नहीं कि सभी को नमाज पढ़ने जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार और सनातन धर्म का इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है। हम इसके खिलाफ गांव-गांव जाएंगे।

---विज्ञापन---

गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में इसका पुरजोर विरोध होगा। चाहे वह किसी भी जाति का हो, एकजुट होकर विरोध करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर नीतीश को नमाज पढ़नी है तो जाकर पढ़ें, हम पर इस तरह हमला न करें।

बिहार में 9वीं क्लास में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए इस्लामिक सवाल।

हम हिंदुओं के लिए लड़ते रहेंगे: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग कहते रहते हैं कि वे हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं, लेकिन जब भी हिंदुओं या सनातन धर्म पर हमला होगा, अगर शरीर में खून की एक बूंद भी बची रहेगी तो हम लड़ते रहेंगे। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को ये बात अच्छे से सुन लेनी चाहिए। चाहे वह दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हो या फिर शिवलिंग को तोड़ना, ऐसा लगता है जैसे हम किसी इस्लामिक राज्य में रह रहे हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर क्वेश्चन पेपर की फोटोज शेयर की थी। क्वेश्चन पेपर में कुल 10 सवाल ऐसे थे, जो इस्लाम से संबंधित थे।

---विज्ञापन---

पेपर में पूछे गए थे ये सवाल

1. इफ्तार क्या है?
2. व्रत किस समय तोड़ा जाता है और क्या देखकर तोड़ा जाता है?
3. फितरा किसे कहते हैं?
4. ईद पर कौन से व्यंजन बनाए जाते हैं?
5. ईद कैसा त्यौहार है?
6. जकात किसे कहते हैं?
7. मुसलमानों का सबसे अच्छा त्यौहार कौन सा है?
8. ईद में कौन सा व्यंजन प्रसिद्ध है?
9. ईद में क्या होता है?
10. ईद का त्यौहार क्या संदेश देता है?

---विज्ञापन---

जेडीयू नेता की ओर से आई ये प्रतिक्रिया

इस बीच, जदयू प्रवक्ता ने भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रश्न पत्र को धर्म से जोड़ा है, जो गंगा नदी की तुलना जमुना से करने जैसा है। जदयू के नेता नीरज कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह ने प्रश्न पत्र को धर्म से जोड़ा है, यह गंगा नदी को जमुना से जोड़ने की तुलना करने जैसा है। एक भाषा कभी भी धर्म से संबंधित नहीं होती है।

First published on: Oct 29, 2023 02:53 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola