'B नहीं, A टीम बनकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस', नीतीश के बेटे के RJD ज्वाइन करने वाले दावे पर क्या बोले बिहार प्रभारी?

Bihar News : बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां वोटरों को साधने में जुटी हैं। इस बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि इस बार पार्टी बी नहीं ए टीम बनकर चुनाव लड़ेगी।

Nitish Kumar

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस बी नहीं, ए टीम बनकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंत्रिमंडल में क्रिमिनल हिस्ट्रीशीटर को शामिल किया गया है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम जनता की ए टीम बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार एकदम खत्म हो चुकी है। नीतीश कुमार की सरकार ने 20 सालों में राज्य में कोई काम नहीं किया। अगर वे वोट मांगने जा रहे हैं तो जनता को पूछना चाहिए कि आपने 20 सालों में क्या काम किया है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन

नीतीश के बेटे पर क्या बोले कृष्णा अल्लावरु?

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री के सवाल पर कहा कि यह निशांत और नीतीश कुमार जाने, उनसे आप पूछिए। राजद नेता तेज प्रताप के निशांत को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ज्वाइन कराने के दावे और क्या कांग्रेस भी साथ रहेगी? के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कोई समुचित उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह तेज प्रताप से पूछिए, मेरा मामला नहीं है।

कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

कृष्णा अल्लावरु ने एनडीए गठबंधन में खटपट और सीएम चेहरे पर कहा कि यह बीजेपी और जेडीयू का मामला है उसने पूछिए, इसमें मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार में क्रिमिनल और हिस्ट्रीशीटर को लिया गया है। ऐसे लोगों को आप मंत्रिमंडल में ले रहे हैं तो सरकार किसके लिए चला रहे हैं, यह बड़ा सवाल है। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपने संगठन को मजबूत करें और जनता के लिए काम करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ