Bihar Assembly Session: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बजट सत्र में एक बार फिर गुस्सा हो गए। उन्होंने विधानमंडल में आरजेडी की महिला एमएलसी को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले तो महिलाओं को पढ़ाया ही नहीं जाता था, महिलाओं की पढ़ाई को लेकर सारा काम मेरी सरकार में हुआ है। पहले की सरकारों में पढ़ाई ही नहीं होती थी।
बता दें कि सीएम आज जैसे ही विधानसभा पहुंचे, विपक्षी पार्टियों के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के हंगामा करने पर नीतीश भड़क गए और वहां से निकलकर विधानपरिषद् में चले गए। विधानपरिषद में भी विपक्ष हंगामा करने लगा। यहां विपक्ष के सदस्य ने शिक्षा से जुड़ा सवाल पूछा। जिसके बाद नीतीश कुमार खड़े हुए विपक्ष पर जमकर बरसे।
इन लोगों ने बनाया, इसलिए बोल रही हो
विधान परिषद में खड़े होकर नीतीश ने विपक्ष की 3 महिला सदस्यों को फटकार लगाई। सीएम ने कहा कि तुम लोग कुछ नहीं जानती हो? इन लोगों ने बना दिया है। इसलिए बोल रही हो। आरजेडी की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए सरकार ने क्या किया? पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी। प्रारभिंक शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद पढ़ना छोड़ देती थी।
ये भी पढ़ेंः बिहार में INDIA जीता तो CM कौन? कांग्रेस इस नाम पर सहमत
इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके हजबैंड जब टूट गए तो राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिए अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए आज तक जो भी काम हुए, वो हमारी सरकार में हुए हैं।
तेजस्वी पर भी हुए थे गुस्सा
इससे पहले सीएम विधानसभा में तेजस्वी यादव से भिड़ गए थे। सीएम बजट पर चर्चा के दौरान संबोधन दे रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव के टोकने पर सीएम गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता सबसे पहले हमारे कारण ही सीएम बने थे। उनके बयान के बाद तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप भी मेरी वजह से दो बार सीएम बने।
ये भी पढ़ेंः ‘हमारी सरकार बनेगी तो ताड़ी से बैन हटा देंगे’, INDIA गठबंधन में CM फेस पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
9 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
9 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
9 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines