---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘हमारी सरकार बनेगी तो ताड़ी से बैन हटा देंगे’, INDIA गठबंधन में CM फेस पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar : राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो ताड़ी से बैन हटा देंगे।

---विज्ञापन---

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए अयोग्य बताया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो ताड़ी से बैन हटा देंगे। तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के सीएम फेस को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि ‘ताड़ी’ प्राकृतिक है। ताड़ी पर बैन की वजह से लगभग 2 प्रतिशत आबादी ने अपना रोजगार खो दिया। पासी समुदाय आर्थिक और सामाजिक रूप से पीड़ित है और जब पुलिस उन्हें मारती है तो वे शारीरिक रूप से भी पीड़ित होते हैं। अगर हम बिहार में सरकार बनाते हैं तो ताड़ी को बिहार उत्पाद शुल्क अधिनियम 2016 से बाहर कर देंगे।

---विज्ञापन---

उन्होंने इंडिया के सीएम फेस पर कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरे कोई भी हो, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं अपने काम में लगा हूं। जनता तय करेगी आगे क्या होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बुधवार को कहा था कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय किया जाएगा। सीएम पद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी फैसला करेंगे।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने शराबबंदी को पूरी तरह से फेल बताया। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हमारी सरकार बनेगी तो हम ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करेंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए ने कहा कि नीतीश कुमार सीएम पद के लिए योग्य नहीं हैं। सदन में सीएम नीतीश कुमार के भाषण के दौरान मेरा माइक बंद कर दिया गया।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि संसार की उत्पत्ति 2005 के बाद ही हुई है। पहले न चांद था, न तारे। पहले दिन होता ही नहीं था। बस रात ही होती थी। लालू यादव ने कितने प्रधानमंत्री बनाए। इसे तो छोड़िए मैंने दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है। प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने के सवाल को तेजस्वी टाल गए। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

First published on: Mar 06, 2025 05:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola