बिहार सरकार की 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत सरकारी नौकरी का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Government Job News: अब बिहार में बिना किसी एग्जाम और इंटरव्यू के भी आप डायरेक्ट एसडीओ और डीएसपी बन सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई सरकारी विभागों में जॉब ले सकते हैं।

Bihar Government Job News

Bihar Government Job News

विज्ञापन

Bihar Government Job News: बिहार में बिना किसी एग्जाम और इंटरव्यू के बिना ही आपको एसडीओ और डीएसपी बनने का सुनहरा मौका मिल सकता है। जी हां, बिहार सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सरकारी जॉब का गोल्डन चांस लेकर आई है।

‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर नाम रोशन करने वाले प्लेयर अब सीधे अपॉयमेंट पा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे गए हैं, इसकी लास्ट डेट 5 दिसंबर है।

Advertisment

कैसे करें अप्लाई

बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन मांगी है, जो खिलाड़ी इस पोर्टल पर जाकर अपनी अर्जी दे सकते हैं। ये पूरा प्रोसेस बिहार के श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सीधे अपॉयमेंट टेबल 2023 के तहत शुरू की गई है।

डिपार्टमेंट ऑफ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, स्पोर्ट्स अपॉयमेंट पोर्टल की शुरुआत के साथ ही अपॉइंटमेंट प्रोसेस भी शुरू हो गया है। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत स्टेट और नेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को सीधे गवर्नमेंट जॉब मिलेगी।

ये है एज लिमिट

इस योजना के तहत बिहार के निवासी को बिहार सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में स्केल 1 और स्केल 2 की पोजीशन पर अपॉइंटमेंट किया जाता है। इन पोजीशन के लिए मिनिमम एज 18 साल होनी चाहिए। वहीं, मैक्सिमम के लिए कुछ भी फाइनल नहीं है। बिहार के पर्मानेंट रेजिडेंट जो केंद्र सरकार या किसी अन्य राज्य या इंस्टीट्यूट में काम करते हैं, वे भी अपनी योग्यता के मुताबिक,अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ