हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चिराग पासवान की मां रीना पासवान नहीं लड़ेंगी राज्यसभा का चुनाव, केंद्रीय मंत्री ने किया साफ

राज्य सभा चुनाव के लिए चिराग की मां रीना पासवान के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी लेकिन चिराग ने इस चर्चा पर ब्रेक लगा दिया है। अब चिराग ने साफ कर दिया है कि उनकी मां रीना पासवान राज्य सभा चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगी। पढ़िए पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्य सभा चुनाव पर बड़ा बयान दिया है। राज्य सभा चुनाव के लिए चिराग की मां रीना पासवान के उम्मीदवार बनने की चर्चा थी लेकिन चिराग ने इस चर्चा पर ब्रेक लगा दिया है। अब चिराग ने साफ कर दिया है कि उनकी मां रीना पासवान राज्य सभा चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगी। चिराग पासवान ने स्पष्ट कर दिया है कि मार्च राज्यसभा की सीटों पर हमारी मां की कोई दावेदारी नहीं होगी

एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत करने का अंतरराष्ट्रीय मंच था। कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश सरकार की गलतियों को उठाएंगे’, पटना लौटे तेजस्वी यादव का NDA पर वार, चिराग का पलटवार

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि इस मंच के जरिए भारत दुनिया को एआई के क्षेत्र में अपनी क्षमता दिखाना चाहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाई। उनका कहना था कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसके लिए अलग स्थान और तरीके तय हैं। दुनिया की नजर के सामने इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें टेक्नोलॉजी को मानव के हित में रखने और उसके दुरुपयोग से बचाने की बात कही गई थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की दिल्ली ट्रैफिक संबंधी टिप्पणी पर चिराग पासवान ने कहा कि आलोचना को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। सरकार लगातार व्यवस्थाओं को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। राज्यसभा चुनाव में अपनी मां की दावेदारी के सवाल पर चिराग पासवान ने स्पष्ट कहा कि उनकी मां सक्रिय राजनीति में नहीं आ रही हैं और एनडीए बिहार की पांचों सीटें जीतेगा।

विज्ञापन

मैट्रिक छात्रा की आत्महत्या पर क्या बोले चिराग?

मैट्रिक परीक्षा में देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं दे पाने और उसके बाद छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर चिराग पासवान ने इसे बेहद गंभीर और नैतिक विषय बताया। उन्होंने कहा कि नियम व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी हैं, लेकिन क्या 10 मिनट की देरी के लिए इतना कठोर निर्णय किसी की जान से बड़ा हो सकता है? उन्होंने सरकार से इस मामले में मंथन और समीक्षा की अपील की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और मानवता को प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें: लालू यादव के बंगले पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नींव संदिग्ध मिली जो जांच तय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola