लालू यादव के बंगले पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नींव संदिग्ध मिली जो जांच तय

Lalu Yadav bungalow News: बिहार में लालू प्रसाद यादव के महुआ बाग स्थित नए बंगले को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अलग-अलग जगह पर मीडिया को बयान दिए. चिराग पासवान और गिरिराज सिंह ने एक बात कॉमन कही कि बंगले की नींव में कुछ भी संदिग्ध मिला तो जांच होनी तय है. पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट

LALU chirag and giriraj singh

Lalu Yadav bungalow News: लालू प्रसाद यादव के महुआ बाग स्थित बंगले पर उठे सवालों को लेकर चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. चिराग पासवान ने कहा कि “लैंड फॉर जॉब” मामले की जड़ में ही कई अनियमितताए्ं रही हैं और यदि उस बंगले के आवंटन अथवा स्वामित्व में किसी तरह की विसंगति पाई गई तो वह भी जांच के दायरे में आएगा. सरकार की मंशा स्पष्ट है,कानून से ऊपर कोई नहीं. दोषी को संरक्षण नहीं मिलेगा और निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा. नेशनल हेराल्ड मामले में चिराग पासवान ने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ नई जांच जारी है और यह पूरी प्रक्रिया तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी.

विज्ञापन

जो भी दोषी होगा, बचेगा नहीं

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दो महत्वपूर्ण मामलों पर अपना स्पष्ट रूख जताया. चिराग ने कहा, “जो भी दोषी होगा, बचेगा नहीं, लेकिन किसी निर्दोष पर गलत कार्रवाई भी नहीं की जाएगी. रिपोर्ट आने दीजिए, कानून अपना काम करेगा.” राजनीतिक हलकों में चिराग की इस टिप्पणी को सख्ती का संकेत माना जा रहा है, खासकर उन मामलों में जिन पर फिलहाल जांच एजेंसियों की पैनी नजर है

विज्ञापन

तीन बड़े राजनीतिक मुद्दों पर बोले गिरिराज सिंह

पटना में आयोजित मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के महुआ बाग स्थित नए बंगले को लेकर आरोप लगाया कि “लालू यादव ने भ्रष्टाचार से ही अपनी संपत्ति खड़ी की है. यह नया बंगला भी उसी भ्रष्टाचार की ‘कीर्ति’ का प्रतीक है. यदि इसकी नींव संदिग्ध पाई गई, तो यह भी जांच के दायरे में आएगा.”

विज्ञापन

निर्दोष के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होगी

इससे पहले उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर फिर से दर्ज केस का ज़िक्र करते हुए कहा कि “कानून अपना काम करता है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यदि कोई दोषी पाया जाएगा, तो वह बच नहीं पाएगा.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी निर्दोष के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होगी और आगे की प्रक्रिया जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी.

जिहाद का मतलब कत्लेआम नहीं

इसके बाद गिरिराज सिंह ने मौलाना मदनी के उस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें अल्पसंख्यकों पर जुल्म होने पर ‘जिहाद’ की बात कही गई थी. केंद्रीय मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा, “भारत कानून से चलने वाला देश है. कानून जिहाद नहीं समझता. जिहाद का मतलब कत्लेआम नहीं है, और ऐसे शब्दों की भारत में कोई जगह नहीं है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ