'नीतीश सरकार की गलतियों को उठाएंगे', पटना लौटे तेजस्वी यादव का NDA पर वार, चिराग का पलटवार

Tejashwi Yadav Chirag Paswan press confrence: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना वापस लौटते ही एनडीए सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी. उन्होंने कहा कि वह सरकार की गलतियों को जनता के पास लेकर आएंगे. वहीं, चिराग पासवान ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया है.

tajashwi, nitish and chirag

Tejashwi Yadav Chirag Paswan press confrence: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना लौटते ही बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि लोकतंत्र नहीं धनतंत्र से यह चुनाव जीत गया है. एनडीए सरकार के 100 दिन पूरे होने से पहले तक वह किसी मुद्दे पर सवाल नहीं उठाएंगे. नीतीश सरकार के 100 दिन पूरे होने का इंतजार करेंगे और उसके बाद देखेंगे कि घोषणापत्र में से कितने वादों को एनडीए सरकार पूरा करती है. क्या माता-बहनों को 20 हजार रुपये मिलते हैं? क्या एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलती है? क्या कर जिले में उद्योग-फैक्ट्रियां लगती हैं? 100 दिन बीतने के बाद जो घोषणा पूरी नहीं होगी, तब वह सामने आएंगे और सरकार की गलतियों को जनता के सामने उठाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग पासवान ने किया पलटवार

बिहार की एनडीए सरकार के सहयोगी चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस में जहां बिहार में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की, वहीं तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर पलटवार भी किया. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आने वाले दिनों में योजनाओं के लाभ निचले स्तर पर पहुंचेगा. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं काबिलेतारीफ हैं. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आपके पास भी समय था तो आपने क्यों नहीं परिवर्तन किया. ये लोग चुनाव जीतकर कभी सत्ता में नहीं आ सकते, इसलिए ये लोग डरा के ये लोग ये काम करते हैं.

असम और बंगाल में भी भी एनडीए बनाएगी सरकार

चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि असम में एक बार फिर से NDA की सरकार बनेगी और बंगाल में ममता बनर्जी की विदाई तय है और वहां भी NDA की सरकार बनेगी. लोकि जनशक्ति पार्टी रामविलास के विस्तार पर काम शुरू कर दिया गया है. खगड़िया के सांसद को बंगाल प्रभारी बनाया गया है. इस महीने की आख़िर तक संगठन में बदलाव किए जाएंगे. पार्टी के नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएगी. खरमास खत्म होने के बाद वह बिहार आभार यात्रा पर निकलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ