केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक और विधायक पर गाज गिरी है. बिहार के दरौली से विधायक विष्णुदेव पासवान पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी और धमकी दी. मंगलवार को सीवान जिले के आंदर थाने में ठेकेदार विवेक कुमार सिंह ने विधायक के खिलाफ FIR दर्ज कराई. आपको बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के बेलसंड से LJP(R) विधायक अमित रानू पर भी जमीन हड़पने के मामले में फंस चुके हैं.
ये भी पढ़ें: चिराग पासवान को किसने दी जान से मारने की धमकी? चिट्ठी में लिखा था- ‘आतंकियों द्वारा मारे जाओगे’
ठेकेदार ने क्या कहा?
आंदर थाने में दर्ज कराई गई FIR में विधायक विष्णुदेव के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान और आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर निवासी साहेब हुसैन पर भी आरोप लगाए गए हैं. ठेकेदार विवेक सिंह ने थाने में दर्ज गई अपनी शिकायत में बताया कि 5 अक्टूबर 2026 की दोपहर को अमित पासवान और साहेब हुसैन ब्लॉक के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे. उन्होंने धमकी दी कि अगर वो पैसे नहीं देंगे तो वो ठेकेदार को जान से मार देंगे. साथ ही अमित पासवान और साहेब हुसैन ने उनपर निर्माण कार्य बंद करने का भी दबाव बनाया.
RJD ने साधा निशाना
ठेकेदार ने आगे कहा कि जब उन्होंने रंगदारी मांगने की वजह पूछी तो साहेब हुसैन ने फोन करके 15 लड़कों को बुलाया, जिन्होंने आते ही हथियार निकाल लिए. इस बीच पुलिस ने वहां आकर अमित पासवान और हुसैन को पुलिस पकड़कर वहां से ले गई. जब ये मामला बाहर आया तो आरजेडी ने LJP(R) पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया. RJD ने लिखा- ”संजय सिंह, अमित कुमार रानू, राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह के बाद अब विष्णु देव पासवान! सीवान में सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने के साथ-साथ दरौली विधायक पर भारी कमीशन मांगने का आरोप”. उन्होंने आगे कहा- ”लगता है चिराग ने पार्टी नहीं, बिहारवासियों को लूटने के लिए कमिश्नखोरों, उगाहीबाजों, वसूलीखोरों, फ्रॉडवीर, जमीन माफिया, घोर अपराधियों, व्यभिचारियों की सेना को खड़ा किया है. बिहार को लूटने में फर्स्ट नॉन रेसिडेंट बिहारी बनना चाहते हैं.”
यह भी पढ़ें: NDA में आ गई दरार! चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी और उनके बेटे से मांगा इस्तीफा, लेकिन क्यों?
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
19 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
19 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines