राजगीर में सुबह 6 बजे से खुलेगी जू और नेचर सफारी, बढ़ रही गर्मी की वजह से लिया गया फैसला

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर सफारी की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। बढ़ते तापमान के बाद समय में बदलाव किया गया है। बिहार में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। कई हिस्सों में लू का प्रकोप है। इसके चलते अब राजगीर सफारी आने वाले लोगों को जल्द पहुंचना होगा। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

Bihar News

बिहार के नालंदा जिले में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल राजगीर समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बढ़ते तापमान और संभावित लू चलने के मद्देनजर चिड़ियाघर सफारी और नेचर सफारी की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। सफारी आने के इच्छुक लोगों को अब अपना दिन थोड़ा पहले शुरू करना होगा। गुरुवार से सफारी के समय में बदलाव किया गया है। अब दोनों पर्यटन स्थल सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक यहां आने वाले टूरिस्टों के लिए खुले रहेंगे। नई टाइमिंग पॉलिसी गुरुवार से अगले आदेशों तक लागू रहेगी। प्रभागीय वन अधिकारी राजकुमार एम और चिड़ियाघर सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने एक संयुक्त आदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है। आदेशों में कहा गया है कि सफारी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। सिर्फ दोपहर 12 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नए आदेश अगले आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सफारी में घूमने के समय में यह बदलाव राज्य भर में बढ़ती गर्मी को लेकर लिया गया है। प्रदेश के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। कई इलाकों में लू भी चल रही है। इसको लेकर ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। राजगीर की बात करें तो यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजगीर में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। आने वाले दिनों में पारा बढ़ने के साथ ही कई इलाकों लू चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

लोगों की सुविधा को लेकर फैसला

तापमान बढ़ने के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों और वन्यजीवों दोनों के स्वास्थ्य को खतरा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आगंतुकों को दोनों सफारी में सुबह-सुबह भ्रमण करने की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों ने टूरिस्टों को सलाह दी है कि वे अपने भ्रमण के दौरान बढ़ते तापमान और लू से खुद को बचाने के लिए पर्याप्त सावधानियां बरतें। राजगीर में जू सफारी देश के आधुनिक सफारी स्थलों में से एक है और गर्मियों में देश-विदेश से पर्यटक इसका आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। अब नया टाइम टेबल लागू किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ